नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और BRS नेता के.कविता के मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी।
केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर फौरन सुनवाई की मांग की है।
इसी मामले में पहले से ED की गिरफ्त में मौजूद BRS नेता के.कविता ने अपनी गिरफ्तारी को SC में चुनौती दी है।
उनकी याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है। हालांकि ईडी ने भी सुप्रीम में सुनवाई को लेकर तैयारी कर ली है।
केजरीवाल और कविता के खिलाफ जुटाये गये सबूतों के आधार पर ईडी अपना पक्ष रखेगी।
बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ ही AAP ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर कर दी थी।
उन्होंने रात में सुनवाई की अपील की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपील नहीं मानी। अब 22 मार्च, यानी आज सुनवाई होगी।
इसमें अगर सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तारी पर रोक लगा देती है, तो केजरीवाल को बड़ी राहत मिल जाएगी।
अगर रोक नहीं लगती है तो फिर पार्टी जेल में कैबिनेट मीटिंग की अर्जी भी दे सकती है।
बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट की मीटिंग में सरकार कौन और कैसे चलायेगा इस पर निर्णय लिया जा सकता है।
..क्यों हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी
2 नवंबर, 2023 से 21 मार्च, 2024 के बीच ED ने अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए 9 समन भेजे थे।
केजरीवाल एक बार भी ED के सामने पेश नहीं हुए। 9वां समन मिलते ही वे इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए।
उन्होंने याचिका लगाई कि अगर वे पूछताछ के लिए ED के सामने पेश होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार न किया जाए।
हालांकि, हाईकोर्ट ने केजरीवाल को ये छूट नहीं दी। इसके बाद ED के एडिशनल डायरेक्टर के नेतृत्व में 10 मेंबर की एक टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची और तलाशी ली।
दो घंटे बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें









