सुप्रीम कोर्ट में बिहार की जातिगत सर्वे के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई आज

1 Min Read

पटना, एजेंसियां: बिहार में जातिगत सर्वे के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।  सर्वे के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच सुनवाई करेगी।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। हलफनामे में सर्वे के आधार पर अपनी विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने जातिगत सर्वे को प्रकाशित करने पर रोक से इंकार कर दिया था।

बिहार सरकार की तरफ से जारी जातिगत आंकड़ों के मुताबिक बिहार की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ है। जिसमें से 63 प्रतिशत हिस्सा अति पिछड़ा वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग में आता है।

इसे भी पढ़ें

JEE Mains 2024 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं