NEET केस की 38 याचिकाओं पर सुनवाई थोड़ी देर में, ReNEET पर फैसला संभव [Hearing on 38 petitions of NEET case in some time, decision on ReNEET possible]

2 Min Read

CJI चंद्रचूड़ की बेंच सुनेगी 20 हजार स्टूंडेंट्स की शिकायतें

नई दिल्ली, एजेंसियां। NEET UG एग्जाम में गड़बड़ियों की शिकायतों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हो रही है।

कोर्ट में कुल 38 याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इनमें से 34 याचिकाएं स्टूडेंट्स, टीचर्स और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स ने दायर की हैं, जबकि 4 याचिकाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लगाई हैं।

इन याचिकाओं पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की डिवीजन बेंच सुनवाई करेगी।

सुप्रीम कोर्ट में आज NEET से जुड़ी याचिकाएं आइटम नंबर 31 के तहत लिस्टेंड हैं। कोर्ट आज पूरी परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग वाली याचिका पर भी सुनवाई कर रहा है।

2 साल से तैयार था NEET पेपर लीक का प्लानः

बताया जा रहा है कि नीट यूजी पेपर लीक का प्लान एक साल पहले से ही तैयार था। इतना ही नहीं, गिरफ्तार आरोपी ने कहा है कि साल 2023 में भी नीट यूजी का पेपर लीक किया गया था।

उसने कहा कि ‘NEET 2023 एग्जाम के लिए भी हम लोगों ने कैंडिडेट्स से सेटिंग की थी, लेकिन टाइम से पेपर नहीं मिला।’

बिहार में NEET पेपर लीक के आरोपी नीतीश कुमार ने पुलिस रिमांड के दौरान ये बात कबूली है।

आरोपी नीतीश ने ये भी बताया है कि 2023 की गलती से सबक लेते हुए NEET 2024 के पेपर लीक की तैयारी एक साल से चल रही थी

इसे भी पढ़ें

ReNEET के खिलाफ 56 स्टूडेंट्स पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं