Health Department: आगरा : स्वास्थ्य विभाग में एक ही महिला के 25 प्रसव और 5 बार नसबंदी [Health Department: Agra: 25 deliveries and 5 appointments of the same woman in the health department]

2 Min Read

आगरा, एजेंसियां। आगरा स्वास्थ्य विभाग में जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। आगरा के फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी प्रोत्साहन योजना में चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है।

एक महिला को रिकॉर्ड में 25 बार प्रसव और 5 बार नसबंदी कराने वाली दर्शाया गया, जिसके बदले में उसे 45,000 रूपये की सरकारी राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।

Health Department: जननी सुरक्षा योजना और नसबंदी योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसव पर ₹1,400 और शहरी क्षेत्रों में ₹1,000 की राशि महिला को दी जाती है। वहीं, महिला नसबंदी कराने पर 2,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। यह सारी धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे स्थानांतरित की जाती है।

फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वित्तीय ऑडिट के दौरान यह घोटाला उजागर हुआ। ऑडिट में पाया गया कि एक ही महिला को 25 बार प्रसव और पांच बार नसबंदी कराने वाली दिखाकर सरकारी योजनाओं से 45,000 रूपये की राशि प्राप्त की गई।

Health Department: अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका, जांच समिति गठित

इस घोटाले के उजागर होने के बाद आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि हमने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। यह देखा जा रहा है कि यह कोई तकनीकी त्रुटि है या जानबूझकर की गई गड़बड़ी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

संपत्ति के बाद अब पति हड़पने का आरोप, आगरा की अदालत में दो महिलाओं ने एक-दूसरे पर लगाया इलजाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं