HCL टेक चौथी तिमाही के नतीजे जारी

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। HCL टेक लिमिटेड ने Q4FY24 यानी वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 0.07% बढ़कर 3,986 करोड़ रुपए रहा।

पिछले साल इसी तिमाही (Q4FY23) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3,983 करोड़ रुपए रहा था। पिछली तिमाही (Q3FY24) में यह 4,350 करोड़ रुपए रहा था।

तिमाही के आधार (QoQ) पर कंपनी का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 8.4% घटा है। चौथी तिमाही में HCL टेक की आय सालाना आधार पर 7.1% बढ़कर 28,499 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 26,606 करोड़ रुपए रही थी।

वित्त वर्ष 2024 में ऑपरेशन से आय 8.33% बढ़कर 1,09,913 करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 1,01,456 करोड़ रुपए था।

इसे भी पढ़ें

T-20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर बने युवराज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं