HBSE Date Sheet 2025: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में, डेटशीट जल्द जारी [HBSE Date Sheet 2025: Haryana Board 10th and 12th exams in February, date sheet to be released soon]

2 Min Read

चंडीगढ़ ,एजेंसियां। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की तारीखों की घोषणा कर दी है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक आयोजित होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से 28 मार्च 2025 तक चलेंगी।

डेटशीट जारी होने का इंतजार

एचबीएसई द्वारा जनवरी 2025 में पूरी डेटशीट जारी किए जाने की उम्मीद है। छात्र परीक्षा की समय सारणी के लिए एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर संबंधित परीक्षा के लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।

पिछले साल का रुझान

पिछले साल की तुलना में, जब हरियाणा बोर्ड ने डेटशीट 4 जनवरी 2024 को जारी की थी, इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षाओं का आयोजन समय पर किया जाएगा। पिछले साल कक्षा 12 की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक हुई थी और कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी।

कैसे करें डाउनलोड

जो छात्र इस साल परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वे ऑनलाइन पोर्टल से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध डेटशीट लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर वह पीडीएफ फॉर्मेट में टाइमटेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें

किसानों को मिली हरियाणा सरकार की तरफ से ये बड़ी सौगात,जानिए 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं