जीएसटी अधिकारियों ने ली ICICI बैंक के तीन कार्यालयों में तलाशी [GST officials searched three offices of ICICI Bank]

1 Min Read

मुंबई,एजेंसियांजीएसटी अधिकारियों द्वारा मुंबई में देश के प्राइवेट बैंकों में सबसे बड़े बैंकों में से एक माने जाने वाले ICICI बैंक के तीन कार्यालयों में बुधवार को तलाशी किये जाने की सूचना है। तलाशी अभियान चलाये जाने पर बैंक में हड़कंप मच गया |

बैंक ने इसकी जानकारी देर रात स्टॉक एक्सचेंजों को दी है। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि जीएसटी अधिकारियों ने बैंक के तीन कार्यालयों की तलाशी शुरू की। बैंक अनुरोध के अनुसार डेटा प्रदान करने में पूरा सहयोग कर रहा है।

महाराष्ट्र जीएसटी अधिनियम के तहत हुई तलाशी

खबरों के अनुसार जीएसटी अधिकारियों ने ICICI Bank के कार्यालयों में तलाशी अभियान महाराष्ट्र जीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 67 (1) और (2) के तहत चलाया है। कहा जा रहा है कि जीएसटी की कार्रवाई का असर आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें

ICICI बैंक में अब मिलेगा FD पर ज्यादा ब्याज, मिलेगा 7.75% तक का रिटर्न

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं