मजीठा थाना में फेंका गया ग्रेनेड… टूटी खिड़कियां, आतंकी हैप्पी पासियां ने ली जिम्मेदारी [Grenade thrown in Majitha police station… windows broken, terrorist Happy Pasiyan took responsibility]

2 Min Read

अमृतसर, एजेंसियांमजीठा थाने में बुधवार देर रात जोरदार धमाका हुआ था। इससे थाने की खिड़कियां तक टूट गईं थीं। पहले पुलिस ने कहा था कि एक पुलिसकर्मी अपनी मोटरसाइकिल में हवा भर रहा था और ट्यूब में हवा भरने के कारण विस्फोट हो गया।
अमृतसर में बुधवार देर रात करीब 11 बजे जिला देहाती में आने वाले थाना मजीठा के अंदर एक अज्ञात शख्स ने हैंड ग्रेनेड फेंक दिया। ग्रेनेड थाने के बिल्कुल अंदर खुली जगह पर फेंका गया, जिसके बाद जबरदस्त धमाका हुआ।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर एसपी चरणजीत सिंह, डीआईजी सतिंदर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजे थाना मजीठा में पुलिस अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान बाहर से अज्ञात शख्स ने एक हैंड ग्रेनेड फेंका।

छह दिन में दूसरा धमाका

छह दिन पहले जिला शहरी इलाके में बंद पड़ी चौकी गुरबख्श नगर पर भी इसी तरह हैंड ग्रेनेड फेंककर धमाका किया गया था। इससे पहले 23-24 नवंबर की रात को थाना अजनाला के बाहर आईडी लगाकर उड़ने की योजना का खुलासा हुआ था। पिछले 15 दिनों में तीन घटनाएं हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें

कांके जज कॉलोनी से लेकर हरमू सहजानंद चौक तक बनेगा फ्लाईओवर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं