ITBP में नौकरी का शानदार मौका, मिलेगी 70 हजार सैलरी [Great job opportunity in ITBP, you will get 70 thousand salary]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां : इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स यानी आईटीबीपी (ITBP) में भर्तियां निकली हैं।

जो सेना में नौकरी करने और देश की सेवा करने के इच्छुक हैं, वो आवेदन कर सकते हैं। आईटीबीपी ने ये भर्तियां ग्रुप सी के लिए निकाली हैं।

आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त यानी सोमवार से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2024 है।

उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

किन-किन पदों पर निकली है वैकेंसी?

कुल 202 पदों पर भर्तियां होनी हैं-

कांस्टेबल (कारपेंटर) के लिए 71 पद,

कांस्टेबल (प्लंबर) के लिए 52 पद,

कांस्टेबल (इलेक्ट्रिशियन) के लिए 64 पद,

कांस्टेबल (राज मिस्त्री) के लिए 15 पद।

क्या है योग्यता?

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास,

साथ ही संबंधित क्षेत्र से आईटीआई का सर्टिफिकेट।

क्या है उम्र सीमा?

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 23 साल होनी चाहिए। ओबीसी और एससी-एसटी समेत आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट दी गई है।

कितनी होगी सैलरी?

आईटीबीपी कांस्टेबल की इस भर्ती में उम्मीदवारों को लेवल 3 के हिसाब से सैलरी दी जाएगी, जो 21,700 से लेकर 69,100 तक हो सकती है।

क्या है चयन प्रक्रिया?

पीईटी (PET) यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट,

पीएसटी (PST) यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट,

लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं