गोविंदा के पैर में गोली लगी, खुद की रिवॉल्वर से मिस फायरिंग हुई [Govinda was shot in the leg, misfired from his own revolver]

1 Min Read

हॉस्पिटल से ऑडियो नोट शेयर कर कहा- आपके आशीर्वाद से गोली निकाल दी गई

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें खुद की रिवॉल्वर से चली गोली लगी।

घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली गई है। एक्टर फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

गोविंदा साफ कर रहे थे रिवाल्वरः

DCP दीक्षित गेडाम ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय गोविंदा घर में अकेले थे। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर पर लगी।

इस मामले से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है।

गोविंदा की रिवाल्वर जब्तः

गोविंदा को अपनी रिवॉल्वर साफ करते हुए मिस फायरिंग से गोली लगी। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी रिवॉल्वर जब्त कर ली है।

इसे भी पढ़ें

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 245 ‘गोविंदा’ घायल, 213 को उपचार के बाद मिली छुट्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं