हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, कहा- अचानक रिवॉल्वर चल गई [Govinda discharged from hospital, said- suddenly revolver went off]

1 Min Read

3 दिन पहले खुद से गोली लगी थी

मुंबई, एजेंसियां। मंगलवार सुबह एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब हॉस्पिटल में 3 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद गोविंदा डिस्चार्ज हो गए हैं।

गोविंदा ने घटना वाली रात का जिक्र किया। उन्होंने कहा- मुझे विश्वास नहीं हुआ कि ये क्या हो गया। मैं एक शो के लिए कोलकाता निकल रहा था। सुबह 5 बजे का टाइम था। मैं रिवॉल्वर साफ करने लगा। गलती से ट्रिगर चल गया।

पैर से खून का फव्वारा बहा, तो वीडियो बनायाः

मैं ऐसी अवस्था में था कि गोली सीधे मेरे पैर पर जा लगी। पैर से खून का फव्वारा बहने लगा। मैंने खुद से ही वीडियो रिकॉर्ड करके अपने डॉक्टर को भेज दिया।

अब यही कहूंगा कि ऐसे मामले में सतर्कता बरतनी चाहिए। ऐसा किसी के साथ न हो, यही मनाऊंगा।

इसे भी पढ़ें

गोविंदा की हालत में सुधार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं