सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट पावर कंपनी में 4016 पदों पर निकली वैकेंसी, 1 अक्टूबर से आवेदन [Government Jobs: Vacancy for 4016 posts in Bihar State Power Company, applications from October 1]

3 Min Read

10वीं पास को भी मौका

पटना, एजेंसियां। बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने कुछ महीने पहले जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके अंतर्गत 2610 पदों को भरा जाना था।

इस भर्ती के लिए आवेदन की एक बार फिर शुरुआत की गई है। इसमें पदों की संख्या को बढ़ाकर 4016 कर दिया है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 1 अक्टूबर से की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने जून-जुलाई में आवेदन किए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

पदों का विवरण :

  • टेक्नीशियन ग्रेड III : 2000 से बढ़ाकर 2156 पद
  • कॉरेस्पांडेंस क्लर्क : 150 से बढ़ाकर 806 पद
  • जूनियर अकाउंट्स क्लर्क : 300 से बढ़ाकर 740 रुपए
  • स्टोर असिस्टेंट : 80 से बढ़ाकर 115 पद
  • जेईई जेटीओ : 40 से बढ़ाकर 113 पद
  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर : 40 से बढ़ाकर 86 पद

शैक्षणिक योग्यता :

  • उम्मीदवारों को 10वीं पास होने के बाद इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम 18 वर्ष
  • अधिकतम 37 वर्ष
  • महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
  • अधिकतम आयु सीमा में राज्य के SC/ST/EBC/BC उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • 9,200 – 58,600 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम
  • असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए गेट स्कोर के बेसिस पर सिलेक्शन होगा।

फीस :

  • जनरल, ईबीसी और बीसी : 1500 रुपए
  • एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाएं : 375 रुपए

चयन का आधार :

  • रिटन एग्जाम के बेसिस पर

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं।
  • भर्ती का नोटिफिकेशन पीडीएफ फाइल के माध्यम से डाउनलोड करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी ऑनलाइन अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: रेलवे में अप्रेंटिस के 1679 पदों पर वैकेंसी

Share This Article
Exit mobile version