वक्फ बिल पर 1.25 करोड़ फीडबैक आए, भाजपा सांसद बोले- ये आंकड़े चौंकाने वाले [1.25 crore feedback received on Waqf bill, BJP MP said – these figures are shocking]

1 Min Read

ISI और चीन की साजिश, इसकी जांच हो

नई दिल्ली, एजेंसियां। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वक्फ बिल पर मिले एक करोड़ से ज्यादा फीडबैक पर चिंता जताई है। दरअसल, संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ बिल 2024 पेश किया था।

विपक्ष ने बताया था मुस्लिम विरोधीः

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने इस बिल को मुस्लिम विरोधी बताया था। विपक्ष के विरोध के बीच ये बिल लोकसभा में बिना किसी चर्चा के जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) को भेज दिया गया था।

JPC ने बिल में सुधार के लिए फीडबैक मांगा था। अब तक 1.25 करोड़ सुझाव आएं हैं। हालांकि निशिकांत दुबे ने फीडबैक की संख्या पर सवाल उठाए।

दुबे का आरोप है कि, ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इसमें ISI और चीन का हाथ हो सकता है। उधर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने भी आंकड़ों पर हैरानी जताई थी।

इसे भी पढ़ें

निशिकांत दुबे बोले- भाजपा सरकार बनी तो संथाल परगना में आदिवासियों की जमीन पर से अवैध कब्जा हटाए जाएंगे

Share This Article
Exit mobile version