सरकारी नौकरी: भारत डायनामिक्स में 117 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास को मौका [Government Jobs: Vacancy for 117 posts in Bharat Dynamics, opportunity for 10th pass]

2 Min Read

रिजर्व कैटेगरी को उम्र में 5 साल की छूट

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) ने अप्रेंटिस के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार नेशनल अप्रेंटिसिशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण :

  • फिटर : 35 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक : 22 पद
  • मशीनिस्ट : 8 पद
  • वेल्डर : 5 पद
  • मैकेनिक डीजल : 2 पद
  • इलेक्ट्रिशियन : 7 पद
  • टर्नर : 8 पद
  • कोपा : 20 पद
  • प्लंबर : 1 पद
  • कारपेंटर : 1 पद
  • आर एंड एसी : 2 पद
  • एलएसीपी : 2 पद
  • कुल पदों की संख्या : 117

शैक्षणिक योग्यता :

  • 10वीं पास
  • आईटीआई की डिग्री।

स्टाइपेंड :

  • सेंट्रल अप्रेंटिसशिप काउंसिल द्वारा तय नियमों के अनुसार।

आयु सीमा :

  • 14 – 30 साल
  • एससी/एसटी को पांच साल और ओबीसी को तीन साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया :

  • मेरिट बेसिस पर।

ऐसे करें आवेदन :

  • नेशनल अप्रेंटिसिशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बीडीएल भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: रेलवे में अप्रेंटिस के 190 पदों के लिए आवेदन की आखिरी मौका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं