सरकारी नौकरी: SBI में 1511 पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन [Government Jobs: Apply soon for recruitment to 1511 posts in SBI]

2 Min Read

93 हजार से ज्यादा सैलरी

मुंबई, एजेंसियां। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है।

उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरणः

  • डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) : प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और डिलीवरी: 187 पद
  • डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) : इंफ्रा सपोर्ट और क्लाउड ऑपरेशन: 412 पद
  • डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) : नेटवर्किंग ऑपरेशन: 80 पद
  • डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) : आईटी आर्किटेक्ट: 27 पद
  • डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) : सूचना सुरक्षा: 7 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) : 784 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) : 14 पद
  • कुल पदों की संख्या : 1511

शैक्षणिक योग्यता :

  • संबंधित क्षेत्र में बीटेक, बीई या एमसीए की डिग्री।
  • एमटेक, एमएससी की डिग्री।
  • पद के अनुसार 2 से 4 साल तक का अनुभव जरूरी।

आयु सीमा :

  • डिप्टी मैनेजर: 25 से 35 वर्ष
  • असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) : 21 से 30 वर्ष

चयन प्रक्रिया :

  • उम्मीदवारों का सिलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के बेसिस पर किया जाएगा।

फीस :

  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी : 750 रुपए
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क

सैलरी :

  • 48,480-93,960 रुपए प्रतिमाह।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi पर जाएं।
  • विज्ञापन के अंतर्गत “नियमित आधार पर विशेषज्ञ संवर्ग के अधिकारियों की भर्ती” पर क्लिक करें।
  • अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फीस भरें।
  • फॉर्म जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: केनरा बैंक में 3000 पदों वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि [Government Jobs: 3000 posts vacancy in Canara Bank, know the last date of application]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं