सरकारी नौकरी: DRDO में 200 पदों पर भर्ती के लिए 14 अक्टूबर तक करें आवेदन [Government Jobs: Apply for recruitment to 200 posts in DRDO by 14 October]

IDTV Indradhanush
2 Min Read


बेंगलुरु, एजेंसियां। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पदों का विवरण :

ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 40 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) : 40 पद
ट्रेड अप्रेंटिस (ITI पास) : 120 पद
कुल पदों की संख्या : 200
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

ग्रेजुएट अप्रेंटिस:
B.E/B.Tech (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, केमिस्ट्री)
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) :
डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, केमिस्ट्री)

ट्रेड अप्रेंटिस (ITI पास) :
फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, और COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट)
चयन प्रक्रिया :
इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आयु सीमा :
न्यूनतम 18 साल।

स्टाइपेंड :
सरकारी नियमों के अनुसार दिया जाएगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
आधार कार्ड
10वीं की मार्कशीट
12वीं की मार्कशीट
ग्रेजुएशन की मार्कशीट
पद के अनुसार जरूरी डिग्री/डिप्लोमा
जाति प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज की फोटो
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
सिग्नेचर और लेफ्ट थंब का निशान
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर डीआरडीओ भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: भारतीय एविएशन में 3508 वैकेंसी, 10वीं, 12वीं पास को मौका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं