सरकारी नौकरी: IBPS में 6128 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक करें अप्लाई [Government Jobs: Application date extended for recruitment to 6128 posts in IBPS, now apply till this date]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लैरिकल कैडर के 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा CRP Clerks XIV के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई थी। इसे आगे बढ़ाकर 28 जुलाई कर दिया गया है।

इन बैंकों में होगी भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक

बैंक ऑफ बड़ौदा

इंडियन बैंक

कैनरा बैंक

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

इंडियन ओवरसीज बैंक

पंजाब एंड सिंध बैंक

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिगी।

आयु सीमा :

उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

उम्मीदवारों के लिए फीस 850 रुपए है। इसी में इंटीमेशन चार्ज भी शामिल है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांगों को इंटीमेशन चार्ज के तौर पर 150 रुपए देना होगा और फीस नि:शुल्क होगी।

सैलरी :

19,900- 47,920 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया :

प्रीलिम्स एग्जाम

मेन्स एग्जाम

जरूरी कागजात :

ग्रेजुएशन की मार्कशीट

उम्मीदवार का आधार कार्ड

जाति प्रमाण पत्र

मूल निवास प्रमाण पत्र

मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी

पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर

ऐसे करें आवेदन :

उम्मीदवार वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं।

‘Recruitment of Clerk 2024’ के विकल्प पर क्लिक करें।

अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।

मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: IBPS में 6128 पदों पर वैकेंसी, 21 जुलाई तक आवेदन का अंतिम मौका, ऐसे करें आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं