सरकार एथनॉल बनाने के लिए बी-हैवी शीरा के अतिरिक्त भंडार के उपयोग पर कर रही है विचार

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : सरकार चीनी मिलों को कच्चे माल के रूप में अपने अतिरिक्त बी-हैवी शीरा का इस्तेमाल करके एथनॉल बनाने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।

बाजार में चीनी की संतोषजनक आपूर्ति और स्थिर कीमतों के बीच इस बात पर गौर किया जा रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चीनी मिलों के पास वर्तमान में आठ लाख टन से अधिक बी-हैवी शीरा है। इसके इस्तेमाल पर सात दिसंबर को प्रतिबंध लगने से पहले इसका उत्पादन किया गया था।

सरकार ने एक हफ्ते बाद प्रतिबंध को हटा दिया था और गन्ने के रस तथा बी-हैवी शीरा दोनों के इस्तेमाल की अनुमति दी थी।

इसे भी पढ़ें

नवी मुंबई : आरबीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर 27 लोगों से 2.2 करोड़ की ठगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं