सोना ₹663 बढ़कर ₹68,794 पर पहुंचा, चांदी ₹929 चढ़कर ₹82,200 प्रति किलो [Gold rose by ₹663 to ₹68,794, silver rose by ₹929 to ₹82,200 per kg]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 663 रुपए बढ़कर 68,794 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 68,131 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं एक किलो चांदी 929 रुपए चढ़कर 82,200 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले चांदी 81271 रुपए किलो प्रति पर थी।

इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़ें

बजट के बाद सोना ₹5,149 और चांदी 6,860 रुपए सस्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं