₹78,703 के रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना, अब तक ₹3,506 महंगा हुआ [Gold reached a record of ₹ 78,703, became costlier by ₹ 3,506 so far]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

चांदी भी ₹99,151 प्रति किलो पर पहुंची

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोना और चांदी आज यानी 23 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 452 रुपए बढ़कर 78,703 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोना 78,251 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

चांदी ने भी पकड़ी रफ्तारः

वहीं, चांदी की कीमत में भी 779 रुपए की तेजी रही और यह 99,151 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 98,372 रुपए पर थी।

इसे पहले 22 अक्टूबर को भी सोना और चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। इस महीने अब तक सोना 3,506 रुपए महंगा हो चुका है। 30 सितंबर को ये 75,197 रुपए पर था।

इसे भी पढ़ें

और महंगा हुआ सोना, 10 ग्राम की कीमत ₹75,964 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं