Gold Price: 23 मई से सोने के दाम में उछाल, चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर [Gold prices have risen since May 23, silver is also at a record level]

1 Min Read

Gold Price:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज, 23 मई 2025 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,760 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,920 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमतों में भी ₹100 का इजाफा हुआ है, जो अब ₹1,01,100 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। एमसीएक्स पर सोना 0.19% चढ़कर ₹95,716 प्रति 10 ग्राम और चांदी 0.23% बढ़कर ₹98,024 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

Gold Price: क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, सीमा शुल्क, आयात शुल्क, टैक्स और रुपये की स्थिति के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा, भारत में शादियों और त्योहारों के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से भी कीमतों में उछाल आता है।

इसे भी पढ़ें

Gold Silver Price: 22 कैरेट सोना 89,750 रुपये तक पहुंचा, चांदी 1 लाख के पार

Share This Article
Exit mobile version