Babulal Marandi: झारखंड में संवैधानिक संस्थाएं ठप, भ्रष्टाचार बेलगाम – बोले बाबूलाल मरांडी [Constitutional institutions are stalled in Jharkhand, corruption is rampant – said Babulal Marandi]

2 Min Read

Babulal Marandi:

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की अधिकांश संवैधानिक संस्थाएं ठप हो चुकी हैं और भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली व्यवस्थाएं जानबूझकर निष्क्रिय कर दी गई हैं। मरांडी ने कहा कि लोकायुक्त, सूचना आयुक्त, महिला आयोग, उपभोक्ता फोरम जैसे कई महत्वपूर्ण पद वर्षों से खाली पड़े हैं, जिससे जनता की शिकायतों का निपटारा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) यदि खुद किसी गड़बड़ी में शामिल हो जाए, तो उसकी निगरानी करने वाली कोई व्यवस्था सक्रिय नहीं बची है।

Babulal Marandi: उन्होंने आगे कहा

उन्होंने कहा, “सरकार की मंशा स्पष्ट है, बड़ी मछलियों को बचाना और पारदर्शिता से बचना। जिन आयोगों में विपक्ष के नेता की नियुक्ति जरूरी नहीं है, वे भी बंद पड़े हैं। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरा है।” मरांडी ने केंद्र सरकार से भी अपील की कि जब तक झारखंड सरकार संवैधानिक संस्थाओं को सक्रिय नहीं करती, तब तक उसे किसी प्रकार की सहायता नहीं दी जाए।

Babulal Marandi: राज्य सरकार पर लगाया आरोप

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अपराध नियंत्रण के नाम पर ऐसे व्यक्ति को डीजीपी बना दिया है जो पहले ही रिटायर हो चुके हैं। “अनुराग गुप्ता की नियुक्ति वैधानिक रूप से गलत है,” मरांडी ने कहा।भाजपा नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब राज्य सरकार विपक्ष के लगातार निशाने पर है, और सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब संवैधानिक संस्थाएं फिर से सक्रिय होंगी।

इसे भी पढ़ें

Babulal Marandi: लाठीचार्ज में मृत प्रेम महतो के परिजनों से मिले बाबूलाल, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

Share This Article
Exit mobile version