सोने की कीमत में गिरावट, चांदी महंगी, सोना 292 रुपए घटकर 72,454 रुपए पर आया [Gold price falls, silver becomes expensive, gold falls by Rs 292 to Rs 72,454]

1 Min Read

चांदी 91,892 रुपए किलो

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने की कीमतों में मंगलवार को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 292 रुपए घटकर 72,454 रुपए पर आ गया है। कल इसके दाम 72,746 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

हालांकि आज चांदी की कीमत में तेजी है। एक किलो चांदी 159 रुपए चढ़कर 91,892 रुपए में बिक रही है।

इससे पहले चांदी 91,733 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़ें

चढ़ रहे सोने-चांदी के भाव, सोना 209 रुपए बढ़कर 72,435 रुपए पर पहुंचा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं