सोने की कीमत अब तक के सर्वोच्च पर [Gold price at all time high]

1 Min Read

₹374 बढ़कर ₹74,467 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

मुंबई, एजेंसियां। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 374 रुपए महंगा होकर 74,467 पर पहुंच गया, यह ऑल टाइम हाई है।

वहीं चांदी 1,161 रुपए सस्ती होकर 87,756 रुपए प्रति किलो ग्राम पर आ गई है। इस साल सोने के दाम 11,181 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी 2024 को 10 ग्राम सोने की कीमत 63,302 रुपए थी।

साल के आखिर तक ₹78 हजार तक जा सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतें सकती है।

इस साल सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

इसे भी पढ़ें

सोने और चांदी की कीमत में आज हुई बढ़ोतरी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं