सोना ₹432 बढ़कर ₹72,022 पर पहुंचा, चांदी ₹747 महंगी होकर ₹82,954 प्रति किलो [Gold increased by ₹ 432 to ₹ 72,022, silver became costlier by ₹ 747 to ₹ 82,954 per kg]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 11 सितंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 432 रुपए बढ़कर 72,022 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 71,590 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी 747 रुपए बढ़कर 82,954 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 82,207 रुपए प्रति किलो पर थी।

इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़ें

सोने-चांदी में गिरावट, सोना 102 रुपए गिरकर 71,409 रुपए पर आया, चांदी भी 401 रुपए सस्ती हुई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं