76,713 के नए रिकॉर्ड स्तर पर सोना, इस साल अब तक 13,361 रुपए महंगा हुआ [Gold hits new record level of Rs 76,713, becomes costlier by Rs 13,361 so far this year]

1 Min Read

साल के आखिर तक ₹78 हजार तक पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोना आज यानी 17 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 160 रुपए बढ़कर 76,713 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 76,553 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

चांदी की कीमत में गिरावटः

हालांकि, चांदी की कीमत में आज गिरावट है। ये 944 रुपए गिरकर 90,568 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे एक दिन पहले चांदी 91,512 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

इसे भी पढ़ें

₹76,553 के ऑल टाइम हाई पर सोना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं