सोना 230 रुपए गिरकर 72,000 रुपए पर, चांदी में भी 1,000 रुपए की गिरावट [Gold fell by Rs 230 to Rs 72,000, silver also fell by Rs 1,000]

1 Min Read

एक किलो चांदी 90 हजार रुपए

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 26 जून को गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 230 रुपए गिरकर 72,000 रुपए पर आ गया है।

कल इसके दाम 72,230 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी 1,000 रुपए गिरकर 90,000 रुपए में बिक रही है।

इस साल 8,130 चढ़ा सोने का भाव

इस साल अब तक सोने के दाम 8,130 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था।

वहीं चांदी साल की शुरुआत में 72,160 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी, चांदी इस साल 17,840 रुपए बढ़ चुकी है।

इसे भी पढ़ें

सोना-चांदी में गिरावट, सोना 150 रुपए गिरकर 72,230 रुपए पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं