सोना ₹1,545 गिरकर ₹75,377 पर आया, चांदी ₹4,843 सस्ती होकर ₹85,133 प्रति किलो [Gold fell by ₹ 1,545 to ₹ 75,377, silver became cheaper by ₹ 4,843 to ₹ 85,133 per kg]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 14 दिसंबर को सोना 76,922 रुपए पर था, जो अब (21 दिसंबर) को 75,377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,545 रुपए गिरी है।

चांदी पिछले शनिवार को 89,976 रुपए पर थी, जो अब 85133 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 4,843 रुपए घटी है। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इसे भी पढ़ें

हफ्ते के पहले दिन क्या है जानिए सोने-चांदी की कीमत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं