सोना ₹1,029 गिरकर ₹75,629 हुआ, चांदी ₹2,214 सस्ती, ₹86,846 किलो [Gold fell by ₹ 1,029 to ₹ 75,629, silver became cheaper by ₹ 2,214, at ₹ 86,846 kg.]

2 Min Read

अमेरिका में ब्याज दर कटौती का असर

नई दिल्ली, एजेंसियां। फेडरल रिजर्व के ब्याज में कटौती से सोने-चांदी के दाम में आज यानी 19 दिसंबर को बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,029 रुपए गिरकर 75,629 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,658 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

चांदी का भाव भी आज 2,214 रुपए कम होकर 86,846 रुपए पर आ गया है। कल चांदी 89,060 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

ब्याज दरों में कटौती से सोने पर दबावः

करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की है। इस कटौती से सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है।

इसके चलते आज इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
हालांकि, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोना के 82 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 95 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर मुद्दे पर ‘इंडिया’ के घटक दलों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं