सोना 74 हजार रुपए के नीचे आया [Gold fell below Rs 74 thousand ]

2 Min Read

15 दिनों में 5,737 रुपए सस्ता हुआ, चांदी 87,558 रुपए प्रति किलो

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,316 रुपए गिरकर 73,944 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसके दाम 75,260 रुपए प्रति दस ग्राम था।


चांदी की कीमत में भी आज गिरावट रही। ये 2,189 रुपए गिरकर 87,558 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 89,747 रुपए पर थी।

वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

15 दिनों से लगातार गिर रहे सोना-चांदी के भावः

बीते 15 दिनों में 24 कैरेट सोना 5,737 रुपए (7%) प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। 30 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था, जो अब 73,944 रुपए पर आ गया है।

वहीं चांदी वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए पर पहुंच गई थी, जो अब 87,558 रुपए प्रति किलो पर है।

इसे भी पढ़ें

सोना ₹355 गिरकर ₹77,027 पर आया, चांदी ₹297 सस्ती होकर ₹90,833 प्रति किलो [Gold fell by ₹ 355 to ₹ 77,027, silver became cheaper by ₹ 297 to ₹ 90,833 per kg]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं