पहली बार ₹75 हजार के पार निकला सोना:ये ₹75,260 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा [Gold crossed ₹ 75 thousand for the first time: It reached ₹ 75,260 per 10 grams.]

1 Min Read

चांदी ₹1,922 बढ़कर ₹90,324 प्रति किलो बिक रही

नई दिल्ली, एजेंसियां: इस हफ्ते सोना अब तक 1167 रुपए महंगा हो चुका है। इस हफ्ते सोना अब तक 1167 रुपए महंगा हो चुका है।सोने की कीमत आज (25 सितंबर) अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ​​​​​

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 496 रुपए बढ़कर 75,260 रुपए पर पहुंच गया।

इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 74,764 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इस हफ्ते सोना अब तक 1167 रुपए महंगा हो चुका है।

चांदी की कीमत में भी आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है। ये 1,922 रुपए महंगी होकर 90,324 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 88,402 रुपए पर थी।

इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

इसे भी पढ़ें

चांदी ₹2,456 गिरकर ₹80,882 प्रति किलो, सोने में भी ₹739 की गिरावट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं