सोना ₹787 महंगा होकर ₹76,164 प्रति 10 ग्राम पहुंचा [Gold became costlier by ₹ 787 and reached ₹ 76,164 per 10 grams]

2 Min Read

चांदी की कीमत में ₹2,267 की बढ़ोतरी, ₹87,400 प्रति किलो

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिनों लगातार गिरावट के बाद आज तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 787 रुपए बढ़कर 76,164 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को इसके दाम 77,787 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,267 रुपए बढ़कर 87,400 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 85,133 रुपए प्रति किलो थी। इस साल सोना 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है।

वहीं, चांदी 23 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

इस साल सोने में अब तक 12,812 रुपए से ज्यादा की तेजीः

IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 12,812 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमत 2,267 रुपए बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 76,164 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 85,133 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 87,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें

सोने और चांदी के दाम में तेजी: गोल्ड का भाव ₹451 बढ़कर ₹76,738 पर पहुंचा चांदी 1346 रुपए महंगी हुई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं