₹75,750 के ऑल टाइम हाई पर सोना [Gold at all time high of ₹75,750]

1 Min Read

इस हफ्ते ₹1,657 हुआ

नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 502 रुपए बढ़कर 75,750 रुपए हो गई है। ये ऑल टाइम हाई है।

इस हफ्ते सोना 1,657 रुपए, जबकि इस साल 12,410 रुपए महंगा हो चुका है। बीते दिन चांदी भी 1,792 रुपए महंगी होकर 92,522 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

सोना ₹78 हजार तक जा सकता है

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है।

इस साल सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

इसे भी पढ़ें

सोना पहली बार ₹75 हजार पार, चांदी ₹2,328 बढ़कर ₹90,730 प्रति किलो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं