चढ़ रहे सोने-चांदी के भाव, सोना 209 रुपए बढ़कर 72,435 रुपए पर पहुंचा [Gold and silver prices are rising, gold rose by Rs 209 to reach Rs 72,435]

1 Min Read

एक किलो चांदी 89,843 रुपए हुई

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 209 रुपए बढ़कर 72,435 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 72,226 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं एक किलो चांदी 145 रुपए बढ़कर 89,843 रुपए में बिक रही है। इससे पहले चांदी 89,698 रुपए किलो प्रति पर थी।

इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़ें

सोने-चांदी के दाम में तेजी, सोना 281 रुपए चढ़कर 71,983 रुपए पर पहुंचा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं