गोदरेज ग्रुप दो भागों में बंटा

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। साबुन से लेकर लॉकर तक बनाने वाला गोदरेज ग्रुप बंट गया है। गोदरेज फैमिली ने 127 साल पुराने ग्रुप को दो भागों में बांटने का समझौता किया है।

इसके तहत एक हिस्सा आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर का है। वहीं, दूसरा चचेरे भाई जमशेद और बहन स्मिता को मिला है। आदि और नादिर ने गोदरेज इंडस्ट्रीज अपने पास रखी है, जिसमें पांच लिस्टेड कंपनियां हैं।

जमशेद और स्मिता को गैर-लिस्टेड कंपनी गोदरेज एंड बॉयस और मुंबई में उससे जुड़ी प्रमुख संपत्ति सहित लैंड बैंक मिला है। ग्रुप ने स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दे दी है।

गोदरेज ट्रेडमार्क का दोनों फैमिली ग्रुप्स इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी, दोनों के पास इसका मालिकाना हक होगा। सेपरेशन एग्रीमेंट में 6 साल का नॉन-कम्पीट क्लॉज है।

यानी, परिवार छह साल के बाद ही एक अलग ब्रांड नाम के साथ दूसरे के बिजनेस एरिया में एंटर कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें

सलमान खान के घर पर फायरिंग के आरोपी ने कर ली खुदकुशी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं