रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थेल्मोलॉजी की सौगात [Gift from Regional Institute of Ophthalmology]

1 Min Read

रांची। रिम्स में पिछले 10 सालों से निर्माणधीन रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थेल्मोलॉजी की सौगात 2025 में हर हाल में मिल जाएगी। 20% बचा हुआ काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।

विभाग से फंड भी अलॉट कर दिया गया है। क्षेत्रीय नेत्र संस्थान बनने से आंख के इलाज के लिए रांची में अलग से 7 मंजिला भवन तैयार होगा।

यहां एक्सपर्ट डॉक्टर, मैनपावर के साथ-साथ एडवांस सुविधाएं मिलेंगी। 5-5 ऑपरेशन थिएटर और वार्ड की व्यवस्था रहेगी।

इस हॉस्पिटल के बन जाने के बाद आंख के रोगियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें

रिम्स के रोगियों को नहीं मिल रही विश्राम सदन की सुविधा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं