आम चुनाव: बीएसई, एनएसई 20 मई को रहेंगे बंद

1 Min Read

नयी दिल्ली: प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में मुंबई में 20 मई को होने वाले आम चुनाव के दिन कोई कारोबार नहीं होगा।

दोनों प्रमुख शेयर बाजारों ने उस दिन कारोबारी अवकाश की घोषणा की है।

बीएसई और एनएसई ने सोमवार को कहा कि इक्विटी, शेयर वायदा एवं विकल्प तथा एसएलबी (सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग) यानी प्रतिभूति उधार देने या लेने वाले खंड में कारोबार नहीं होगा।

दोनों शेयर बाजारों ने अलग-अलग परिपत्र में कहा कि मुंबई में 20 मई सोमवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीएसई और एनएसई 20 मई को बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली उच्च न्यायालय गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर मंगलवार को फैसला सुनाएगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं