4 साल के निचले स्तर पर आ सकती है GDP: वित्त वर्ष 2024-25 में 6.4% रहने का अनुमान, 1 साल पहले 8.2% रही थी [GDP may fall to a 4-year low: Estimated to be 6.4% in FY 2024-25, was 8.2% 1 year ago]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद यानी, जीडीपी का अनुमान 6.4% पर बरकरार रखा है। एक साल पहले यानी, 2023-24 ये आंकड़ा 8.2% था। सांख्यिकी मंत्रालय ने आज यानी, मंगलवार 7 जनवरी को ये आंकड़े जारी किए।

वित्त वर्ष 2022 से सालाना ग्रोथ 7% या उससे ऊपर ही बनी हुई है। यानी जीडीपी ग्रोथ बीते 4 साल मे पहली बार ग्रोथ 7% से नीचे आ सकती है। वित्त वर्ष 2022 में 9.7%, वित्त वर्ष 23 में 7%, वित्त वर्ष 24 में 8.2% की ग्रोथ दर्ज हुई थी।

इस साल दूसरी छमाही में बेहतर की उम्मीद

वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही (H1) सुस्त रहने के बावजूद, मंत्रालय को उम्मीद है कि दूसरी छमाही में कृषि और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी के साथ-साथ ग्रामीण मांग के चलते ग्रोथ बनी रहेगी। वहीं रिजर्व बैंक ने 6.6% की ग्रोथ का अनुमान दिया था।

भारत अभी भी सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमीः

धीमी जीडीपी ग्रोथ के बावजूद भारत प्रमुख अर्थव्यवस्ताओं के बीच अभी भी सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी बना हुआ है। इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की GDP ग्रोथ 4.6% रही। वहीं जापान की जीडीपी 0.9% की दर से बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें

कृषि निर्यात बीते वित्त वर्ष अप्रैल-फरवरी के दौरान नौ प्रतिशत घटकर 43.7 अरब डॉलर पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं