Latest NewsIndia economy: ट्रम्प का टैरिफ फेल, भारत की अर्थव्यवस्था तेज, 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी जीडीपी

India economy: ट्रम्प का टैरिफ फेल, भारत की अर्थव्यवस्था तेज, 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी जीडीपी

India economy:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत की अर्थव्यवस्था ने ट्रम्प के टैरफि और दावे को फेल कर दिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर दुनिया को चौंकाते हुए मजबूत प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में देश की जीडीपी ने 8.2% की तेज़ वृद्धि दर दर्ज की है। यह न सिर्फ अनुमान से अधिक है, बल्कि पिछली छह तिमाहियों में सबसे तेज़ ग्रोथ भी है।

अनुमानों से आगे निकले आंकड़ेः

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की यह ग्रोथ उम्मीद से बेहतर रही। ब्लूमबर्ग ने Q2 के लिए 7.4% ग्रोथ का अनुमान लगाया था, लेकिन वास्तविक आंकड़ा इससे काफ़ी आगे निकला। पिछले वित्त वर्ष FY25 की समान तिमाही में ग्रोथ 5.6% रही थी। इस साल की पहली तिमाही (अप्रैल–जून) में वृद्धि दर 7.8% दर्ज की गई थी।

किन सेक्टर्स ने बढ़ाया GDP का ग्राफ़?

सितंबर तिमाही में कई प्रमुख क्षेत्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसने समग्र वृद्धि को मजबूत आधार प्रदान किया।

सेक्टर ग्रोथ रेट Q2 FY26…
सर्विस सेक्टर 9.2%
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 9.1%
फाइनेंशियल, रियल एस्टेट, प्रोफेशनल सर्विसेज 10.2%

विशेषज्ञों की रायः

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती खपत, मजबूत घरेलू मांग और कंपनियों के परफॉर्मेंस में सुधार ने भारत की ग्रोथ को नई ऊर्जा दी।

GST कटौती का भी असरः

22 सितंबर से लागू जीएसटी दरों में कटौती का सीमित लेकिन सकारात्मक प्रभाव सितंबर क्वार्टर के आंकड़ों में दिखाई पड़ रहा है। सरकार ने लगभग 375 उत्पादों पर जीएसटी घटाया, जिससे उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती हुईं और खरीदारी में बढ़ोतरी का माहौल बना। आर्थिक विश्लेषकों के अनुसार, जीएसटी कटौती का वास्तविक और व्यापक प्रभाव दिसंबर तिमाही (Q3) के आंकड़ों में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

पीएम मोदी ने सुधारों को बताया ग्रोथ का आधारः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर देश की आर्थिक उपलब्धि पर संतोष जताया। पीएम ने कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की GDP वृद्धि बहुत उत्साहजनक है। यह हमारी विकास-उन्मुख नीतियों और सुधारों के प्रभाव को दर्शाती है। यह हमारे लोगों की मेहनत और उद्यमशीलता को भी प्रतिबिंबित करती है। हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाने और हर नागरिक के लिए जीवन को आसान बनाने का प्रयास जारी रखेगी।”

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles