Gas cylinder: 1 जुलाई से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता [Commercial gas cylinders became cheaper from July 1]

2 Min Read

Gas cylinder:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आम आदमी और व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Gas cylinder: कमर्शियल सिलेंडर में ₹60 तक की कटौतीः

दिल्ली और मुंबई में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹58.50 घटाए गए हैं। कोलकाता में ₹57 और चेन्नई में ₹57.50 की कटौती की गई है। अब दिल्ली में यह सिलेंडर ₹1665 में मिलेगा, जो पहले ₹1723.50 था। मुंबई में अब इसका दाम ₹1616, कोलकाता में ₹1769, और चेन्नई में ₹1823.50 हो गया है।
घरेलू सिलेंडर की कीमतें यथावतः
14.2 किलो घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹853, मुंबई में ₹852.50, लखनऊ में ₹890.5 और पटना में ₹942.5 है।

Gas cylinder: 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के रेटः

शहर रेट
दिल्ली 853.00 रुपए
गुरुग्राम 861.5 रुपए
अहमदाबाद 860 रुपए
जयपुर 856.5 रुपए
पटना 942.5 रुपए
आगरा 865.5 रुपए
मेरठ 860 रुपए
गाजियाबाद 850.5 रुपए
इंदौर 881 रुपए
भोपाल 858.5 रुपए
लुधियाना 880 रुपए
वाराणसी 916.5 रुपए
लखनऊ 890.5 रुपए
मुंबई 852.50 रुपए
रांची 910.50 रुपए
हैदराबाद 905 रुपए
बेंगलुरू 855.5 रुपए

इसे भी पढ़ें

महंगी हुई रसोई गैस, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी 

Share This Article
Exit mobile version