Ranchi increase:
रांची। रेलवे ने रांची रेल मंडल से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की गई है। 1 जुलाई 2025 से यह नई किराया दरें लागू हो गई हैं। यह बढ़ोतरी उन्हीं ट्रेनों पर लागू की गई है जिनकी दूरी 500 किलोमीटर से अधिक है। रांची से कोलकाता और पटना जैसी कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस बदलाव से राहत मिली है, क्योंकि इन रूटों पर किराया यथावत रहेगा।
रेलवे द्वारा संशोधित दरों के अनुसार यात्रियों को अब टिकट बुकिंग के समय 26 से 41 रुपये तक अधिक भुगतान करना होगा। किराए में बदलाव का असर विशेष रूप से राजधानी, संपर्क क्रांति, गरीबरथ, एलटीटी और अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ा है।
Ranchi increase:प्रमुख ट्रेनों में बदलाव इस प्रकार है:
गरीबरथ एक्सप्रेस: थर्ड एसी का किराया ₹1075 से बढ़कर ₹1102 हुआ।
राजधानी एक्सप्रेस: एसी थ्री टियर ₹2395 से ₹2420, एसी टू टियर ₹3405 से ₹3430 और फर्स्ट एसी ₹4180 से ₹4205 कर दिया गया है।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: स्लीपर ₹595 से ₹601-602, थर्ड एसी ई ₹1460 से ₹1486, थर्ड एसी ₹1560 से ₹1586 और सेकेंड एसी ₹2225 से ₹2251 हुआ।
संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस: स्लीपर ₹780 से ₹790, थर्ड एसी ₹2040 से ₹2081 और सेकेंड एसी ₹2970 से ₹3011 हो गया।
एलटीटी एक्सप्रेस: स्लीपर ₹710 से ₹720, थ्री इकोनॉमी ₹1755 से ₹1790, थर्ड एसी ₹1860 से ₹1895 और फर्स्ट एसी ₹4550 से ₹4590 हुआ।
रांची-बनारस एक्सप्रेस: स्लीपर ₹335 से ₹338, थर्ड एसी ₹910 से ₹922।
रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस: स्लीपर ₹320 से ₹323, थर्ड एसी ₹870 से ₹881 और फर्स्ट एसी ₹2050 से ₹2061 कर दिया गया है।
रेलवे ने यह निर्णय ईंधन लागत और परिचालन खर्चों में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए लिया है। इससे यात्रियों की जेब पर हल्का असर पड़ेगा, लेकिन सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इसे आवश्यक कदम बताया गया है।
इसे भी पढ़ें
धनबाद रेल मंडल को मिली मिलिंग मशीन, यात्रियों की बढ़ेंगी सुविधाएं
