डांस ग्रुप का आरोप- शो में जीती 11.96 करोड़ की इनामी राशि हड़पी
मुंबई, एजेंसियां। फेमस डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चीटिंग का मामला दर्ज किया है।
ठाणे पुलिस ने बताया कि बीते शनिवार को एक डांस ग्रुप ने यह शिकायत दर्ज करवाई थी। रेमो और उनकी पत्नी समेत अन्य सभी लोगों पर 11.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।
मीरा रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायतः
26 साल के पीड़ित डांसर ने 16 अक्टूबर को मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी।
इस शिकायत के मुताबिक, डांसर और उसके ग्रुप के साथ साल 2018 से लेकर जुलाई 2024 के बीच धोखाधड़ी की गई है।
इन पर हुआ केस दर्जः
इस ग्रुप ने एक रियलिटी शो में परफॉर्म कर जीत हासिल की थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि रेमो और अन्य आरोपियों ने ऐसे दिखाया जैसे वो ग्रुप उनका है और उनकी जीती 11.96 करोड़ रुपए की इनामी राशि हड़प ली।
इस मामले में पुलिस ने रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा, ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राऊत, रमेश गुप्ता और एक अन्य शख्स के नाम पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें









