France: फ्रांस से 26 मरीन राफेल फाइटर जेट की खरीद को मंजूरी, हिंद महासागर में तैनाती होगी [France: Purchase of 26 Marine Rafale fighter jets from France approved, will be deployed in the Indian Ocean]

1 Min Read


नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने फ्रांस से 26 मरीन राफेल फाइटर जेट खरीद को मंजूरी दे दी है। यह डील 64 हजार करोड़ रुपए में हुई है। सभी फाइटर जेट भारतीय नौसेना को दिए जाएंगे। इन्हें हिंद महासागर में चीन से मुकाबले के लिए INS विक्रांत पर तैनात किया जाएगा।

France:पहली खेप आने में 2-3 साल लग सकते हैं:

एक्सपर्ट के मुताबिक नौसेना के लिए राफेल इसलिए भी सही है, क्योंकि वायुसेना राफेल के रखरखाव से जुड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर चुकी है। यही नौसेना के भी काम आएगा। इससे काफी पैसा बच जाएगा। राफेल मरीन की पहली खेप आने में 2-3 साल लग सकते हैं। वायु सेना के लिए 36 राफेल का सौदा 2016 में हुआ था और डिलीवरी पूरी होने में 7 साल लग गए थे।

इसे भी पढ़ें

New Delhi: भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ की मेगा डील, नौसेना को मिलेंगे 26 राफेल मरीन फाइटर जेट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं