हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा [Former Haryana CM OP Chautala will be cremated with state honors today]

1 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा के पूर्व CM और इनेलो चीफ ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र निधन हो गया। उन्हें गुरुग्राम स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ा, चौटाला ने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज शाम 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे:

ओपी चौटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 5 संतानों में सबसे बड़े थे। उनका जन्म 1 जनवरी 1935 को हुआ था। शुरुआती शिक्षा के बाद चौटाला ने पढ़ाई छोड़ दी। 2021 में शिक्षक भर्ती घोटाले के दौरान जब चौटाला तिहाड़ जेल में बंद थे, तब उन्होंने 86 साल की उम्र में 10वीं-12वीं की परीक्षा पास की थी।

इसे भी पढ़ें

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने नरीमन के निधन पर दुख जताया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं