Foreign Exchange Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा में लगातार बढ़ते, 665 अरब डॉलर के पार [India’s foreign exchange reserves continue to rise, cross $665 billion]

2 Min Read

Foreign Exchange Reserves:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 6.596 अरब डॉलर बढ़कर 665.396 अरब डॉलर पर पहुँच गया है।

यह लगातार चौथा हफ्ता है जब देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 4.53 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी।

Foreign Exchange Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक

विदेशी मुद्रा भंडार में इस वृद्धि के साथ, भारतीय रिजर्व बैंक के पास विदेशी मुद्रा आस्तियां भी बढ़ी हैं। 28 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.16 अरब डॉलर बढ़कर 565.01 अरब डॉलर हो गईं। इस वृद्धि में गैर-अमेरिकी मुद्राओं जैसे यूरो, पाउंड और येन की घट-बढ़ का भी प्रभाव था।

Foreign Exchange Reserves: स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) में भी बढ़ोतरी

इसके अलावा, भारत के स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) में भी बढ़ोतरी देखी गई। समीक्षाधीन हफ्ते में स्वर्ण भंडार 519 मिलियन डॉलर बढ़कर 77.79 बिलियन डॉलर हो गया। हालांकि, विशेष आहरण अधिकार (SDR) में 65 मिलियन डॉलर की कमी आई और यह 18.18 बिलियन डॉलर रह गए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत का रिजर्व आरक्षित भंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.41 अरब डॉलर रह गया।

Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार की वृद्धि

विदेशी मुद्रा भंडार की वृद्धि देश के वित्तीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका इस्तेमाल वैश्विक देनदारियों के भुगतान, मौद्रिक नीति के क्रियान्वयन और अंतरराष्ट्रीय लेन-देन के लिए किया जाता है।

इसके अलावा, यह भारतीयों द्वारा विदेशों में किए गए खर्च, जैसे पढ़ाई, इलाज या यात्रा के लिए भी काम आता है। यह वृद्धि भारत के आर्थिक विकास और वित्तीय स्थिरता को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

RBI रिपोर्ट: विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 3.235 अरब डॉलर की कमी

Share This Article
Exit mobile version