Food Price:
नई दिल्ली, एजेंसियां। रिटेल महंगाई घटकर 5 साल 7 महीने के निचले स्तर पर आ गई है। मार्च में ये 3.34% रही। इससे पहले अगस्त 2019 में महंगाई 3.28% पर थी। मार्च से एक महीने पहले यानी, फरवरी में महंगाई 3.61% पर थी। सांख्यिकी मंत्रालय ने महंगाई के आंकड़े जारी किए।
Food Price: ग्रामीण और शहरी, दोनों महंगाई कम हुईः
महंगाई के बास्केट में लगभग 50% योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है। इसकी महंगाई महीने-दर-महीने आधार पर 3.75% से घटकर 2.67% हो गई है। वहीं ग्रामीण महंगाई 3.79% से घटकर 3.25% और शहरी महंगाई 3.32% से बढ़कर 3.43% हो गई है।
इसे भी पढ़ें

















