नयी दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि रूसी सेना में सहायक कर्मियों के रूप में काम कर रहे कई भारतीयों को भारत की मांग के बाद कार्यमुक्त कर दिया गया है।
उसने कहा कि भारत रूसी सेना से भारतीय नागरिकों की जल्द कार्यमुक्ति के सभी प्रासंगिक मामलों को रूसी प्राधिकारियों के साथ संपर्क करके आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और वह इन मामलों को ‘‘सर्वोच्च प्राथमिकता’’ देता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई भारतीय रूसी सेना में सुरक्षा सहायक के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें यूक्रेन के साथ लगती रूस की सीमा के कुछ क्षेत्रों में रूसी सैनिकों के साथ लड़ने के लिए भी मजबूर किया गया था।
इसे भी पढ़ें







