सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव

1 Min Read

मुंबई: वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया।

सेंसेक्स ने गिरावट के साथ खुलने के बाद जल्द वापसी की और 7.58 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 72,630.67 अंक पर पहुंच गया।

हालांकि यह बढ़त भी ज्यादा देर नहीं ठहरी और सूचकांक 381.94 अंक या 0.53 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 72,241.15 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 284.66 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध खरीदारी की।

सेंसेक्स बुधवार को 434.31 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,623.09 अंक पर और निफ्टी 141.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,055.05 अंक पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें

आलाकमान से नहीं हुई मुलाकात, कांग्रेस के नाराज विधायक बैरंग वापस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं