गुजरात में बाढ़, मानसून सीजन में औसत से 50% ज्यादा बारिश [Flood in Gujarat, 50% more rainfall than average in monsoon season]

1 Min Read

हिमाचल में लैंडस्लाइड से 40 सड़कें बंद

नई दिल्ली, एजेंसियां। गुजरात में बीते 7 दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में मानसून सीजन में 882mm बारिश हो चुकी है।

यह औसत बारिश से 50% ज्यादा है। बहुत कम समय में ज्यादा बारिश के कारण ही कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं।

शुक्रवार को गुजरात के कच्छ में तूफान असना की आशंका थी, लेकिन अरब सागर में यह तूफान ओमान की ओर बढ़ गया।

हालांकि, 4-5 दिनों में बंगाल की खाड़ी से बन रहा लो प्रेशर का एरिया भी गुजरात पहुंचते-पहुंचते तूफान में बदल सकता है।

हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश

वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी बीते कुछ दिनों से कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शुक्रवार को बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते 40 सड़कें बंद रहीं।

इसे भी पढ़ें

गुजरात में बाढ़, 17 हजार लोगों का रेस्क्यू, प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं