राष्ट्रीय करणी सेना और राजपूत करणी सेना में फायरिंग-मारपीट [Firing and fighting between Rashtriya Karni Sena and Rajput Karni Sena]

1 Min Read

दोनों का एक-दूसरे पर हमले का आरोप

जयपुर, एजेंसियां। जयपुर में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। इसमें मकराना जख्मी हुए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

महिलापाल सिंह मकराना श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष हैं। शिव सिंह शेखावत राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष हैं।

एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR

शेखावत ने कहा है कि मकराना चार लोगों के साथ चित्रकूट इलाके में स्थित मेरे कार्यालय में आया और फायरिंग कर दी। इस पर सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने उसे पकड़ा। उसके साथ मारपीट की।

वहीं, महिपाल सिंह मकराना की पत्नी वर्षा ने शिव सिंह और उनके साथियों पर फायर करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

इनमें दोनों पक्ष मारपीट करते दिख रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शनिवार सुबह चित्रकूट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें

करणी सेना अध्यक्ष गोगामेड़ी हत्या मामले में एक युवती AK 47 के साथ गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं